Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का टाइटल ट्रैक आउट, वेदांग रैना ने अपनी आवाज से जीता फैंस का दिल

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का टाइटल ट्रैक आउट, वेदांग रैना ने अपनी आवाज से जीता फैंस का दिल

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ 11 अकूटबर को रिलीज होने जा रही है। उसके पहले हाल ही में मेकर्स ने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज किया है. जिसे खुद वेदांग ने गाया है. टाइटल ट्रैक एक मोटिवेशनल एंथम है जिसके लिरिक्स वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। टाइटल ट्रैक में वेदांग की आवाज फैंस को काफी पसंद आई और कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया।

आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर जिगरा अपनी रिलीज से कुछ ही दिन दूर है. वहीं फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुके हैं. मकेर्स ने अब वेदांग की आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. गाने में वेदांग को हम एक रॉकस्टार की झलक देते हुए देख सकते हैं वह अपनी मेलोडियस आवाज के साथ दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रहे हैं. इस गाने के लिरिक्स वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं और अचिंत ने इसे कंपोज किया है।

गाने पर रिएक्शन देते हुए कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में वेदांग की खूब तारीफ की. एक फैन ने लिखा, वेदांग काफी टैलेंटेड है ये अगली पीढ़ी का सुपरस्टार है. एक अन्य फैन ने लिखा, शानदार गीत.. बिना किसी शक के वेदांग बड़े स्टार्स बनेंगे एक ने लिखा, आलिया और वेदांग अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. एक ने लिखा- वॉव मैं इसका इंतजार नहीं कर सकता।

वासन बाला द्वारा निर्देशित, आलिया भट्ट और वेदांग द्वारा निर्देशित जिगरा भाई-बहन की कहानी है. ट्रेलर में, हम देखते हैं कि आलिया का किरदार अपने भाई अंकुर को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. फिल्म को वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखा है. फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा द्वारा किया गया है।

यह फिल्म इस शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर 2024 को विशेष दशहरा वीकेंड पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. दिलचस्प बात यह है कि यह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के साथ भी भिड़ेगी, जो उसी दिन रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top