Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

एसजीआरआरयू खेलोत्सव- योगिक साइंस की क्रिकेट में खिताबी जीत

एसजीआरआरयू खेलोत्सव- योगिक साइंस की क्रिकेट में खिताबी जीत

बास्केटबॉल में नर्सिंग एवम् मैनेजमेंट की खिताबी जीत

देवराज मैन ऑफ दि मैच चुने गए

डॉन्ची एवम् आयुष कोठियाल प्लेयर ऑफ दि मैच चुने गए

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का चैथ दिन क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं के नाम रहा। क्रिकेट के फाइनल में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी ने खिताबी जीत दर्ज की। कबड्डी के नॉक आउट मुकाबलों में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवम् स्कूल ऑफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर चैथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डॉ आर.पी.सिंह, समन्वयक एसजीआरआरयू, विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, डॉ पंकज मिश्रा एवम् खेलोत्सव के सचिव सत्य प्रकाश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी एवम् स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल सांइसेज़ के बीच खेला गया। योगिक साइंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ह्यूमैनिटीज के बल्लेबाज गौरव ने 15 गेंदों पर एक चैके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पारितोष ने 8 गेंदों पर 13 रनों की ताबडतोड़ पारी खेली। पारितोष ने 2 चैके और एक छक्का लगाया। ह्यूमैनिटीज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 76 रनों का लक्ष्य रखा। योगिक साइंस की ओर से देवराज ने 2 विकेट चटकाए। सूरज, अभिषेक, जतिन निखिल ने एक एक विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगिक साइंस की टीम ने शानदार शुरूआत की। देवराज ने 15 गेंदों पर 34 रनों की आतिशी पारी खेली। देवराज ने 5 चैकों और एक छक्के की मदद से जीत में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई। उत्तम ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए। योगिक साइंस की टीम ने 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। देवराज को मैन ऑफ दि मैच चुना गया

बालक वर्ग कबड्डी में स्कूल ऑफ एग्लीकल्चर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच अगले राउंड में प्रवेश किया। बास्केटबॉल बालिका वर्ग का फाइनल स्कूल ऑफ नर्सिंग एवम् बालक वर्ग का फाइनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जीता। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉन्ची एवम् बालक वर्ग में आयुष कोठियाल को प्लेयर ऑफ दि मैच चुना गया।

इस अवसर पर डॉ पुनीत ओहरी, डॉ दीपक सोम, डॉ राजेश रयाल, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ कमला ध्यानी, डॉ पंकज चमोली, डॉ मीनू चैधरी, डॉ रविन्द्र कुमार, मनदीप नारंग, कमल बिजलवाण, संजय नेगी, डॉ नवीन गौरव, डॉ जीड़ी मक्कड़, डॉ योगेश जोशी, चन्द्रशेखर टेलर, डॉ वीके सिंह, सुनील केष्टवाल, डॉ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top