Breaking News
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस खेलकूद में एमबीबीएस 2020 ओवरआल चैम्पियन

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस खेलकूद में एमबीबीएस 2020 ओवरआल चैम्पियन

सर्वेश मैन ऑफ दि मैच, यक्षा वूमैन ऑफ दि मैच चुने गए

आयुष उनियाल एवम् धृति देउपा ओवरआल एथलीट ऑफ दि इयर

एथलीटिका -2024 का शानदार समापन

विजेताओं को ट्राफी एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय एथलीटिका के अंतिम दिन विजेता खिलाडियों को ट्राफी, पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एथलीटिका-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एमबीबीएस 2020 बैच ओवरआल चैम्पियन रहा। बालक वर्ग में आयुष उनियाल एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआल एथलीट ऑफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया। बालिका वर्ग में धृति देउपा एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआल एथलीट ऑफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया

मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथ डॉ अशोक नायक, प्राचार्य श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् डॉ संजय साधू चेयरपर्सन एथलीटिका-2024 ने समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया।

बालिका क्रिकेट का फानल एमबीबीएस 2020 एवम् एमबीबीएस 2022 के बीच खेला गया। एमबीबीएस 2020 ने खिताबी जीत दर्ज की। एमबीबीएस 2020 बैच की यक्षा शेखावत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वूमैन ऑफ दि मैच चुना गया। बालक किक्रेट का फाइनल एमबीबीएस 2020 बनाम एमबीबीएस 2021 के बीच खेला गया। 2021 बैच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरांें में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबीबीएस 2020 के सलामी बल्लेबाज सर्वेश नौटियाल ने 22 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई, आयुष ने 33 रनों का योगदान दिया। एमबीबीएस 2020 बैच ने बिना कोई विकेट गवांए विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। सर्वेश नौटियाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

फुटबाल का फाइनल एमबीबीएस 2020 बैच व एमबीबीएस 2023 बैच के बीच खेला गया। एमबीबीएस 2020 बैच ने 2-0 से खिताबी जीत दर्ज की। देव व अनस ने एक एक गोल कर खिताबी जीत में महत्वपूर्णं योगदान दिया। बाॅस्केटबॉल का फाइनल एमबीबीएस 2020 बैच ने जीता।

स्पोर्टस एथलीटिका खेल समिति से खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ उत्कर्ष शर्मा, डॉ पुनीत ओहरी, डॉ निधि जैन, डॉ ललित कुमार वाष्र्णेय, डॉ पंकज मिश्रा, डॉ वाणी शर्मा, डॉ शाह आलम, डॉ रण्धीर सिंह बिष्ट, डॉ निधि शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top