Breaking News
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की ‘युवा संसद – जिज्ञासा’ में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की ‘युवा संसद – जिज्ञासा’ में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स के विद्यार्थियों द्वारा ‘जिज्ञासा – युवा संसद’ का आयोजन किया गया। 21 व 22 अक्टूबर 2024 को यह कार्यक्रम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी पथरी बाग में आयोजित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा अत्री व मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने वाद्य वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, तालाब, पटेल नगर, दून इंटरनेशनल स्कूल, सी.जे.एम, सोशल बलूनी, मानव भारती स्कूल, सेंट जोज़फ्स एकेडमी, श्री गुरु राम यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी- बंगलूरू व कई विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

युवा संसद के अंतर्गत विधान सभा तथा अखिल भारतीय राजनैतिक दल (AIPPM) की बैठक में दो कमेटियों का गठन किया गया । उत्तराखंड विधानसभा में भू- कानून का कार्यान्वयन उत्तराखंड में (सतत विकास और ईको टूरिज्म) पर तथा AIPPM में महिला सशक्तिकरण (भारत में महिला सुरक्षा) विषय पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने प्रत्येक विषय पर तर्क प्रस्तुत करते हुए गंभीरता से बहस की।

AIPPM में उत्तम प्रदर्शन तथा तथ्यात्मक बहस करने के लिए वैभवी राणा (सचिन पायलट) को प्रथम पुरस्कार, पावनी अरोड़ा (कंगना रनौत) को द्वितीय पुरस्कार तथा जयांशी शुक्ला (वसुंधरा राजे) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड विधान सभा में भू-कानून पर बहस में प्रत्यूष बहुगुणा (यशपाल आर्य) को सर्वोत्तम विधायक व निधि डंगवाल (सविता कपूर) को द्वितीय सर्वोत्तम विधायक घोषित किया गया ।

कार्यक्रम के आरंभ व समापन में उत्तराखंड के सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति की गई। जिसमें छोलिया नृत्य, जागर, तीलू रौतेली नृत्य नाटिका, पांडव नृत्य व विद्यालय के बैंड की प्रस्तुति ने सबको आनंदित किया ।

‘जिज्ञासा युवा संसद’ के व्यवस्थापक आदित्य जोशी व दिशा कोठियाल ने कार्यक्रम को शानदार ढंग से आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कई विद्यार्थियों जिसमें विभा ठाकुर, तनुजा कापरी, जाहनवी सकलानी, अवंतिका सैनी, देवांग जोशी, रिद्धिम बोस आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रतिभा अत्री व शिक्षिकाएं पूनम रावत, प्रमोद कुमारी, माधुरी नेगी, संध्या खरोला, पूनम जोशी, पूजा खण्डूरी व शिक्षक सूरज पटवाल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top