Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

सर्दियों में महिलाओं को पहनने चाहिए ये 5 तरह के बूट, स्टाइल से नहीं होगा समझौता

सर्दियों में महिलाओं को पहनने चाहिए ये 5 तरह के बूट, स्टाइल से नहीं होगा समझौता

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है, जिस दौरान लोगों ने ऊनी कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। इस मौसम में महिलाएं पैरों में बूट पहनना पसंद करती हैं, जो पैरों को सर्दी से सुरक्षित रखते हैं।बूट न केवल ठंडी हवा को पैरों में प्रवेश करने से रोकते हैं, बल्कि बेहद स्टाइलिश लुक भी देते हैं। आज के फैशन टिप्स में हम आपको 5 तरह के बूट के बारे में बताएंगे, जो हर महिला के पास होने चाहिए।

हील वाले बूट
सर्दियों में ज्यादातर महिलाएं प्लेटफार्म हील वाले बूट पहनना पसंद करती हैं। इस तरह के बूट बजट के अंदर आ जाते हैं और आकर्षक भी दिखते हैं।इन बूट में पीछे की ओर चेन लगी होती है और इन्हें पहनकर चलना भी आसान होता है। इनमें लगी हुई हील छोटी और चपटी होती है और यह आम तौर पर काले या भूरे रंग में उपलब्ध होते हैं।इस तरह के बूट जींस और पैंट के साथ सुंदर लगते हैं।

फ्लैट बूट
जिन महिलाओं को हील वाली चप्पलें पहनने और उनमें चलने में परेशानी होती है, उन्हें फ्लैट बूट खरीदने चाहिए। इस तरह के बूट चपटे होते हैं और इनमें कोई हील नहीं लगी होती है। ये बूट बेहद आरामदायक होते हैं और इन्हें पहनने से पैरों में दर्द भी नहीं होता, इसीलिए ये रोजाना पहनने के लिए आदर्श होते हैं।आप इन बूट को लंबी स्कर्ट, लंबी ड्रेस और डेनिम जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

घुटनों तक की लंबाई वाले बूट
महिलाओं के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय होते हैं घुटनों तक की लंबाई वाले बूट, जिन्हें नी हाई बूट भी कहते हैं।अगर आप सर्दियों में किसी पार्टी या समारोह में शरीक हो रही हैं, तो यह बूट पहनकर आप सबसे आकर्षक दिखेंगी। इस तरह के बूट हील और हील के बिना, दोनों प्रकारों में उपलब्ध होते हैं। आप इन्हें मिनी स्कर्ट, शार्ट ड्रेस और मिडी स्कर्ट आदि के साथ पहन सकती हैं।

पेंसिल हील वाले बूट
अगर आप सर्दियों में किसी शादी में मेहमान बनकर जा रही हैं या नए साल की पार्टी में शिरकत देने वाली हैं, तो पेंसिल हील वाले बूट चुनें।इस तरह के बूट में लगी हुई हील पेंसिल जैसी नुकीली होती है और आकार में लंबी होती है। इन्हें पहनकर आप सर्दी से बच सकेंगी, आकर्षक दिखेंगी और आपकी लंबाई बढ़ी हुई नजर आएगी।आप इन बूट को ऑफिस में पहन सकती हैं या ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

मध्यम लंबाई वाले बूट
अगर आपको घुटनों तक की लंबाई वाले बूट पहनना पसंद नहीं है और आप साधारण बूट भी नहीं चुनना चाहती हैं, तो मध्यम लंबाई वाले बूट का विकल्प आपके लिए बढिय़ा रहेगा। इस तरह के बूट की लंबाई घुटनों और एडिय़ों के बीच तक होती है और इन्हें पहनकर चलना आसान होता है। आप इन बूट को लेदर की जींस और स्वेटर के साथ पहन सकती हैं या ड्रेस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top