Breaking News
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

प्रदेश के खेल इंफ़्रास्ट्रक्चर में मील का पत्थर साबित होगा लेलू में बन रहा बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल – रेखा आर्या

प्रदेश के खेल इंफ़्रास्ट्रक्चर में मील का पत्थर साबित होगा लेलू में बन रहा बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल – रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पिथौरागढ़ के लेलू में बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण

अधिकारियों को दिया 25 दिसंबर तक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश

पिथौरागढ़। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने जनपद के लेलू में स्थित श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने हॉल से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का उच्चतम स्तर कायम रखने को कहा।

इस बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में अभी लाइटिंग, हॉल तक पक्की सड़क और कुर्सियों को लगाने का कार्य शेष है जिसे मंत्री रेखा आर्या ने 25 दिसंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दे दिए हैं।

मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि 3444.68 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा ये बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल प्रदेश के स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस हमल के बन जाने से ना केवल स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा बल्कि आने वाले दिनों खेलों के बड़े आयोजन भी किया जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार खेल सुविधाओं सुविधाओं के विस्तार पर बल दे रहे हैं और राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखण्ड में खेल और खिलाड़ियों को एक नए स्तर पर ले जाएगा।

इसके अतिरिक्त लेलू ग्रामवासियों की मांग पर मंत्री रेखा आर्या ने, स्पोर्ट्स कॉलेज की बाउंड्री वॉल से लगती भूमि पर 12 फ़ीट चौड़ी रोड हेतु, अनापत्ति प्रमाण पत्र देने और ज़िला प्रशासन के जरिए इसका प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए भी स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया।

इस निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहरा, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक इं0 हरीश प्रकाश सहित स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षक, अध्यापक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top