Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

डीएम की जनसुनवाई में पीड़ितों ने सुनाई अपनी पीड़ा

डीएम की जनसुनवाई में पीड़ितों ने सुनाई अपनी पीड़ा

जनसुनवाई में आये लगभग 100 मामलों में दिए कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 98 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, सिंचाई, रोजगार दिलाने, एमडीडीए, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा की जाए। जनसुनवाई में टीचर्स कालोनी के शिकायतकर्ता द्वारा सम्पत्ति दूरस्तीकरण प्रकरण पर नगर निगम द्वारा लम्बे समय से कार्यवाही न किये जाने, कैन्ट रोड पर ठेली, रेहड़ी वालों द्वारा सड़क अतिक्रमित किये जाने की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम दाबड़ा भोगपुर में महादेव खाले की निकासी हेतु निर्माण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। तहसील सदर अन्तर्गत भूमि सीमांकन न होने की शिकायत पर तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों से प्राप्त भूमि सम्बन्धी शिकायत पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को मौका मुआवना करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम गौरव कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिहं, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीए, विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top