Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता शिविर का उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता शिविर का उठाया लाभ

श्री गुरु मण्डल आश्रम देवपुरा में विशाल कैम्प आयोजित

हरिद्वार। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को कैंसर जागरूकता शिविर एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। श्री गुरु मण्डल आश्रम, देवपुरा, हरिद्वार में आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान दिया। शिविर में हरिद्वारवासियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क दवाईयां भी दी गईं।

दिनांक 23 दिसम्बर 2024 सोमवार को श्री गुरु मण्डल आश्रम देवीपुरा में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, वर्तमान विधायक हरिद्वार, महामण्डलेश्वर 108, स्वामी भगवत स्वरूप जी महाराज दर्शनाचार्य, परमाध्यक्ष एवम् महंत गुरु मण्डल आश्रम देवपुरा हरिद्वार, स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, शिव स्वरूप् महाराज, स्वामी राघवेंद्र महाराज संतोष मुनि महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महंत इन्दिरेश अस्पताल मरीजों की सेवा में  उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कैंसर के प्रति सभी को जागरूक रहने की अपील की.

उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में आमजन को अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य सरकार का विशेष सहयोगी है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम ने हरिद्वार आकर आमजन के लिए कैंप लगाया यह स्वागत योग्य पहल् है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि कैंसर के शुरुआती स्टेज में पता चलने पर इसके इलाज में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है, मरीज़ की जिंदगी को बचाया जा सकता है। उन्होंने कैंसर के आधुनिक उपचार एवम् तकनीकों को रेखांकित करते हुए कैंसर जागरूकता से जुड़ी कई महत्वपूर्णं जानकारियों को सरल भाषा में समझाया।

महंत भगवत स्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आपको डाॅक्टर स्वरूप में महत्वपूर्णं जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने डाॅक्टरों का आह्वाहन करते हुए कहा कि वे जीवनभर मरीजों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प लें। स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज ने श्री दरबार श्री गुरु राम राय महाराज देहरादून कि ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहें कार्यों को रेखांकित किया.

शिविर में कैसर विशेषज्ञ डाॅ पंकज कुमार और डाॅ देवंजन, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ अभिषेक मित्तल, न्यूरोलाॅजिस्ट डाॅ आरती रावत, फिजीशियन डाॅ दिशांत गुलाटी एवम् डाॅ विनीत बंसल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ ममता थपलियाल, जनरल सर्जन डाॅ अर्चना चैधरी, हड््डी रोग विशेषज्ञ डाॅ योगेश आहूजा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाॅ अरविंद वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रियंका गुप्ता, मनोरोग विभाग से डाॅ संजीवनी पाणिगृही, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ आशीष सेठी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ हिमांशु कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ हिमानी पैन्यूली ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाॅच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रैशर जाॅच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

शिविर को सफल बनाने में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के प्रधानाचार्य सुनील कौठारी, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल हरिद्वार के प्रधानाचार्य सचिन जोशी, मिस सिमरन अस्पताल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top