Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज आर्मी हॉस्पिटल (आर. आर. हॉस्पिटल) दिल्ली एवं मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सैनिकों एवं परिवारजनों हेतु आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जांच हेतु पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से भी मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य अधिकारियों से मुलाकात उनसे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी कैंप लगाए जाने का सुझाव भी दिया। ताकि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अधिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

यह शिविर 24 से 27 दिसम्बर तक सैन्य अस्पताल में चलेगा। जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए अपनी तरह का पहला निःशुल्क मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन भी किया जाएगा। यह शिविर ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा और उनकी विशेषज्ञ टीम अत्याधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी को अत्याधुनिक उपकरणों और आयातित इंट्राओकुलर लेंस के साथ कार्य करेंगे।

आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली की एक प्रतिष्ठित टीम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रबंधन प्रदान करना है। शिविर के दौरान मोतियाबिंद की जांच और उसके बाद योग्य मामलों के लिए शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएँ की जाएँगी। आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली के अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों के साथ मोतियाबिंद की सर्जरी भी जाएगी, जिसमें आयातित उन्नत प्रीमियम इंट्राओकुलर लेंस का प्रत्यारोपण भी शामिल है, जिससे उच्चतम गुणवत्ता वाला उपचार सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर कमाण्डेट मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह, ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य सैन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top