Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक रिवील, जल्द नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक रिवील, जल्द नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर हैं। उनकी लैविश फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. संजय अब ओटीटी पर भी अपनी मोस्ट अवेटेड सीरीज हीरामंडी से डेब्यू कर रहे हैं. इस सीरीज को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. ऐसे में मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। कलाकारों और निर्माताओं ने ‘हीरामंडी’ का पहला लुक जारी किया। यह उतना ही ग्रैंड, आकर्षक और ड्रामैटिक है जैसा कि संजय लीला भंसाली से उम्मीद की जाती है जो देवदास, बाजीराव मस्तानी और कई अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ‘हीरामंडी’ के साथ, संजय लीला भंसाली ने आजादी से पहले भारत में वेश्याओं के जीवन में प्यार और धोखे की कहानियों को अपने फ्लेवर के साथ बयां किया है. ‘हीरामंडी’ की पहली झलक ने दिखाया है कि कभी तवायफ भी रानी की तरह रहा करती थीं। इसके साथ इन तवायफों की महफिलों की शान-ओ-शौकत की झलक भी फर्स्ट लुक से मिल गई है।

वीडियो की शुरुआत में मनीषा कोइराला अजीब सी मुस्कान के साथ नजर आती हैं. इसके बाद अदिति राव का रॉयल लुक नजर आता है. सोनाक्षी सिन्हा चेहरे पर गुस्से के तमाम भाव लिए नजर आती हैं. ‘हीरामंडी’ बाजार की तवायफों की कहानी की पहली झलक सिहरन पैदा करती है। ये सीरीज 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित वेश्याओं और उनके संरक्षकों की कहानियों के माध्यम से एक जिले हीरामंडी की सांस्कृतिक वास्तविकता को दिखाती है। इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा, यहां महान भारतीय निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज हीरामंडी: द डायमंड का फर्स्ट लुक है!

पिछले साल सीरीज के मेकर संजय लीला भंसाली ने कहा था, हीरामंडी एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरी जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह एक महाकाव्य, अपनी तरह की पहली सीरीज है जो लाहौर की वेश्याओं पर बेस्ड है. यह एक महत्वाकांक्षी, भव्य सीरीज है, इसलिए मैं इसे बनाने को लेकर घबराया हुआ हूं लेकिन उत्साहित भी हूं। मैं नेटफ्लिक्स के साथ अपनी साझेदारी और हीरामंडी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए एक्साइटेड हूं।

सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख मुख्य भूमिका में हैं। शो की ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. हालांकि, ये सीरीज 2024 में नेटफ्लिक्स पर आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top