Breaking News
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के धोरणखास वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अल्पना राणा, और जाखन वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित और डोभालवाला वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मोहन बहुगुणा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश के हर वर्ग का दिल जीता है और यही कारण है कि लोग भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून वासियों से आगामी 23 जनवरी को अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से लोकतंत्र के महापर्व पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट देश के विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने सभी मतदाता अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आव्हान भी किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों और देहरादून मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड 09 से कांग्रेस से पार्षद की उम्मीदवार रही निशा रानी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद प्रत्याशी अल्पना राणा, पार्षद प्रत्याशी अमित कुमार, पार्षद प्रत्याशी मोहन बहुगुणा, निरंजन डोभाल, आशीष थापा सहित सैकड़ों की संख्य में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top