Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट से मात दी। अब 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में को जीतकर भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव जीत के अंतर को 2 गुना करना चाहेंगे। दूसरी ओर मेहमान इंग्‍लैंड की कोशिश सीरीज में वापसी करने पर होगी।

पहले टी20 में मोहम्‍मद शमी को प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। उन्‍होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में खेला था। इसके बाद उनकी इंजरी हुई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शमी को भारतीय टीम में जगह दी गई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अपने होम ग्राउंड कोलकाता में शमी को मौका मिलेगा। हालांकि, पहले टी20 में भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी। तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के हाथों में रही।

अभिषेक-सैमसन पर रहेगी अच्छी शुरुआत की जिम्मेदारी
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, तथा यह दोनों एक बार फिर से उसे दोहराना चाहेंगे। पिछले छह मैच में तीन शतक बनाने वाले सैमसन लंबी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी। सैमसन चेन्नई में पहले मैच की भरपाई करना चाहेंगे। अभिषेक और सैमसन की सलामी जोड़ी को अगर अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत रखना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे। असल में सूर्यकुमार पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद 11 पारियों में केवल दो अर्धशतक लगा पाए हैं।

इंग्लैंड ने किया एक बदलाव
जहां तक इंग्लैंड की बात है, उसकी टीम पहले मैच में हार के बाद वापसी के लिए बेताब होगी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। उसने गस एटकिंसन की जगह ब्राइडन कार्से को एकादश में शामिल किया है। चेन्नई की परिस्थितियों को देखकर लग रहा था कि इंग्लैंड युवा स्पिनर रेहान अहमद को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे। जहां तक उसके तेज गेंदबाजों का सवाल है तो पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के सामने जोफ्रा आर्चर को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज नहीं चल पाया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top