Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई

मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या नेशनल गेम्स के मैच देखने के लिए रजत जयंती खेल परिसर पहुंची। यहां उन्होंने बास्केटबॉल और स्क्वैश के मैच देखे।

गुरुवार दोपहर सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे बास्केटबॉल मैच देखने पहुंची।उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहा महिला वर्ग का मैच देखा। इसके बाद पुरुष वर्ग का तमिलनाडु और पंजाब के बीच हुआ मैच भी खेल मंत्री ने देखा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उनके ठहरने, रहने, आने जाने की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद खेल मंत्री ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश के मैच भी देखें। खेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था बनाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था के चलते आने वाले दर्शकों को दिक्कत ना हो।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लोगों से समय निकाल कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल आयोजन स्थल पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top