Breaking News
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
तुंगनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
तुंगनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई
दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश
NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

स्कूली बच्चों ने पोस्टर से दिया कैंसर से लड़ने का संदेश

स्कूली बच्चों ने पोस्टर से दिया कैंसर से लड़ने का संदेश
इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता में 120 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया
पोस्टरों से कैंसर की भयावता, जागरूकता एवम् उपचार का दिया संदेश 

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून के विभिन्न स्कूलों के 12 स्कूलों के 120 बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। हिमालयन पब्लिक स्कूल की अन्नया को बेस्ट पोस्टर बनाने के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर के राम विशाल को द्वितीय एवम् एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा के अभिषेक के पोस्टर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी 120 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। 

रविवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज गर्ग ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कैंसर की भयावता, कैंसर जागरूकता एवम् माॅर्डन कैंसर उपचार से सम्बन्धित विषयों पर ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए। प्रथम पुरस्कार विजेता अन्नया ने ब्रैस्ट कैंसर मरीजों को रेखांकित करते हुए ब्रैस्ट कैंसर से टूटना नहीं है का संदेश दिया। द्वितीय पुरस्कार विजेता राम विशाल ने अपने पोस्टर के माध्यम से कैंसर का जल्द पता लगाने का संदेश दिया। तृतीय पुरस्कार विजेता अभिषेक ने तम्बाकू और एल्कोहल के सेवन को ना कहें का संदेश दिया। डाॅ आर. के वर्मा, डाॅ रचित आहूजा, डाॅ निषिथ गोविल, डाॅ राजीव आजाद, डाॅ शीनम आजाद, डाॅ दिव्यांजन ने पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक जज की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि वल्र्ड कैंसर डे एण्ड कैंसर अवेयरनेस थीम पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि कैंसर एक गम्भीर बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
कुछ शुरूआती संकेतों की मदद से समय रहते कैंसर को पहचाना जा सकता है व इसकी रोकथाम की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top