Breaking News
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी
ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव
ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव
कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा
कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद की बैज सेरेमनी का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद की बैज सेरेमनी का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए बैज सेरिमनी का आयोजन किया गया।
यूनिवर्सिटी के पथरीबाग कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ लोकेश गंभीर और डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ मालविका कांडपाल ने छात्रों को बेज पहनाकर सेरेमनी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी ने कहा कि यह छात्रों के सम्मान का दिवस है,उन्होंने खुशी व्यक्त की कि छात्रों में नेतृत्व के गुण पनप रहे हैं। इस अवसर पर प्रो जेपी पचैरी, सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट ने भी विचार व्यक्त किए। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्रों को संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है, उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि असफलताएं ही सफलता की सीढ़ियां होती हैं। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष विनीत थापा के साथ कुल 8 विभाग प्रतिनिधियों और 22 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि छात्रों को बैज प्रदान किए गए। इस अवसर पर, डॉ गणराजन, प्रो (डॉ) प्रियंका बनकोटी, प्रो. (डॉ) प्रीति तिवारी, प्रो. (डॉ) दिव्या जुयाल, प्रो (डाॅ) कीर्ति सिंह, प्रो. (डॉ) अरुण कुमार, प्रो. (डा)ॅ रामालक्ष्मी, प्रो. (डॉ) कंचन जोशी के साथ ही सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top