Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

बाबिल खान की आगामी फिल्म ‘लॉगआउट’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 18 अप्रैल को जी5 पर दस्तक देगी फिल्म 

बाबिल खान की आगामी फिल्म ‘लॉगआउट’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 18 अप्रैल को जी5 पर दस्तक देगी फिल्म 

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बना ली है। डेब्यू फिल्म ‘कला’ से ही उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बना ली। ‘द रेलवे मेन’ में भी उनकी तारीफ हुई। एक्टर इन दिनों फिल्म ‘लॉगआउट’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फोन को दुनिया मानने वालों की कहानी
फिल्म ‘लॉगआउट’ का विषय ऐसा है, जो जेन-जी (Gen Z) से सीधे तौर पर जुड़ा है। यह टेक फिल्म है। फिल्म में बाबिल एक ऐसे युवा की भूमिका में हैं, जिसके लिए उसका मोबाइल ही पूरी दुनिया है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। उसे यह भ्रम है कि पूरी दुनिया वह चलाता है। मगर, एक दिन अचानक उसका फोन गुम जाता है और उसकी पूरी दुनिया ही गुम जाती है।

इस ओटीटी पर देखें
बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म ‘लॉगआउट’ के ट्रेलर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘हम जो कंज्यूम करते हैं और जो हमें कंज्यूम करता है, उसके बीच की रेखाएं धुंधली होने वाली हैं’। फिल्म ‘लॉगआउट’ 18 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी। इसमें रसिका दुग्गल, गंधर्व देवान और निमिषा नायर जैसे सितारें हैं।

नेटिजन्स को पसंद आया ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। बाबिल खान का अभिनय दर्शकों को पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘शानदार काम। बाबिल आप प्रमोशन नहीं करते, तब भी आपकी फिल्में देखी ही जाती हैं’। अपनी इस फिल्म को लेकर बाबिल ने एएनआई से बात की और कहा, ‘यह किरदार अदा करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को इन सबसे डील करना पड़ता है। यह फोन और सोशल मीडिया का मसला नहीं है, बल्कि आप इनका इस्तेमाल कैसे करते हो, यह मायने रखता है’।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top