Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 39वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्‍स में खेला जाएगा। कोलकाता को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में होम ग्राउंड पर कोलकाता के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 7 विकेट से रौंदा था। ऐसे में गिल की कोशिश जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। गुजरात ने अब तक 7 मैच में से 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

कैसा खेलेगी ईडन गार्डन्स की पिच?
अगर बात करें कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच की तो बता दें कि यहां पर अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से लगती है, जिसकी वजह से इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। बल्लेबाजों को मैदान पर खूब रन बटोरते हुए देखा जाता है। यहां स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलती है।

इस मैदान का औसत स्कोर 180 रन है। इस मैदान पर कुल 96 मैच खेले गए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 40 मैच जीते, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 56 मैच जीते। यानी टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुनना पसंद करती है।

गुरबाज को मिल सकता है मौका
कोलकाता के सलामी बल्‍लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इस सीजन सिर्फ 1 ही अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा अन्‍य 6 मुकाबलों में उनका बल्‍ला खामोश ही रहा है। ऐसे में रहाणे बड़ा कदम उठा सकते हैं। क्विंटन की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को मौका दिया जा सकता है। डिकॉक ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेली। इसके अलावा रहाणे मोईन अली को भी प्‍लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं। दूसरी ओर गुजरात प्‍लेइंग 11 से कोई छेड़छाड़ नहीं कर करेगी।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

केकेआर-गुजरात की टीम इस प्रकार है 

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top