Breaking News
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR

खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या

खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या

चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद से हमने अपने खेल ढांचे का तेजी से विस्तार किया है। उत्तराखंड में 1300 करोड़ से ज्यादा का खेल ढांचा विकसित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अलग-अलग शहरों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं । यही वजह है कि उत्तराखंड बहुत तेजी से खेल आयोजन का भी केंद्र बनता जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग आने वाले कुछ महीनो में देश की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं को उत्तराखंड में आयोजित कराने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते एक साल में प्रदेश में बहुत तेजी के साथ खेल संस्कृति विकसित हुई है और अब युवा खेल को करियर के रूप में देखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण में विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को भी सम्मिलित कर लिया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 3 दिन चलेगी और इसमें लगभग 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही है।

इस अवसर पर नामदेव श्रीगांवकर,अध्यक्ष इंडिया ताइक्वाडो संगठन, महेन्द्र, अध्यक्ष, उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन, रवि शंकर, नीरज कुमार, नरेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top