Breaking News
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय, ASDD श्रेणी में 76 हजार से ज्यादा मतदाता चिन्हित
SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय, ASDD श्रेणी में 76 हजार से ज्यादा मतदाता चिन्हित
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
टीबी मुक्त भारत अभियान में धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव सख्त, कई जिलों के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग: रेखा आर्या

‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पांच दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पांच दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते सिर्फ एक ही फिल्म का बोलबाला है—अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही धूम मचाते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और मंगलवार को भी ‘सैयारा’ ने अपनी मजबूती साबित कर दी है। वहीं, साथ रिलीज हुई अन्य फिल्में अब भी दर्शकों का भरोसा जीतने के लिए जूझती नजर आ रही हैं।

सैयारा की कमाई का सिलसिला जारी
निर्देशक मोहित सूरी की बहुचर्चित फिल्म ‘सैयारा’ हर दिन की कमाई में नए कीर्तिमान रच रही है। मंगलवार को फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार के 24 करोड़ से भी अधिक है। अब तक सिर्फ पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 132.26 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है, जो हालिया रिलीज फिल्मों में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

‘केसरी 2’ को पछाड़ा, अब ‘स्काईफोर्स’ की बारी
फिल्म ‘सैयारा’ न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पांच दिनों में ही 148.98 करोड़ रुपये की ग्लोबल कमाई कर ली है, जिससे उसने अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ (144.35 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले ‘सैयारा’ ने सनी देओल की ‘जाट’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ को भी पछाड़ दिया था। यदि यही गति बनी रही, तो बुधवार तक यह फिल्म अक्षय कुमार की ‘स्काईफोर्स’ को भी पीछे छोड़ सकती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top