Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

वशीकरण और डर की वापसी: ‘वश विवश 2’ का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

वशीकरण और डर की वापसी: ‘वश विवश 2’ का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने जहां दर्शकों को काले जादू और मानसिक नियंत्रण की दुनिया से रूबरू कराया, वहीं अब उसी की ओरिजनल गुजराती फिल्म ‘वश विवश’ का अगला भाग—’वश विवश 2’—हिंदी में रिलीज़ के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जो एक बार फिर रहस्य, वशीकरण और दहशत की नई कहानी सामने लाता है।

वशीकरण के साए में स्कूल की लड़कियां
ट्रेलर की शुरुआत होती है एक स्कूल की छात्राओं से, जो रहस्यमयी तरीके से मानसिक नियंत्रण यानी वशीकरण के प्रभाव में आ जाती हैं। उनमें से कुछ लड़कियाँ खुद को नुकसान पहुंचाती हैं, तो कुछ दूसरों को। ट्रेलर में दिखाया गया है कि ये छात्राएं किसी “प्रताप अंकल” को खोज रही हैं, और फिर एक अजीब हिंसात्मक माहौल बन जाता है—जहां गोलियां चलती हैं और जानलेवा घटनाएं घटती हैं।

भय के पीछे छुपा रहस्य और बूढ़ा साधक
इस रहस्य को सुलझाने के लिए एक व्यक्ति स्कूल पहुंचता है और कहता है कि लड़कियों पर वशीकरण का असर हुआ है, जिससे बाहर निकलना असंभव है। वह एक ऐसे बूढ़े साधक के पास जाता है, जो जंजीरों में बंधा है और वशीकरण विद्या का जानकार है। जब उससे पूछा जाता है कि इस विद्या को जानने वाले और कितने लोग हैं, तो उसकी डरावनी हंसी माहौल को और रहस्यमयी बना देती है।

क्या है वशीकरण का असली मकसद?
फिल्म का ट्रेलर कई सवाल खड़े करता है—क्या छात्राएं इस मानसिक जाल से बाहर आ पाएंगी? किस मकसद से किया गया है यह वशीकरण? और क्या ये सिर्फ एक स्कूल की कहानी है, या कुछ और बड़ा सामने आने वाला है?

रिलीज़ डेट और स्टारकास्ट
‘वश विवश 2’ का निर्देशन किया है कृष्णदेव याज्ञनिक ने। फिल्म में जानकी बोडीवाला, हितू कनोड़िया, मोनल गज्जर, चेतन दाय, प्रेम गांधवी और हितेन कुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top