Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

भनेरपाणी में मलबा और बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एनएचआईडीसीएल की टीम मलबा हटाने में जुटी

चमोली। चमोली जनपद में भले ही आज मौसम सामान्य है, लेकिन बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। पीपलकोटी के भनेरपाणी क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आने से मार्ग सुबह 9 बजे से बंद पड़ा है। इसके चलते बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ओर जा रहे करीब 300 यात्री हाईवे के दोनों ओर फंसे हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भनेरपाणी क्षेत्र में हाईवे की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। यहां लगभग 30 मीटर हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को भी भारी मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। एनएचआईडीसीएल की टीम जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top