Breaking News
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

बिग बॉस 19 का धमाका: पहले ही हफ्ते में सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट

बिग बॉस 19 का धमाका: पहले ही हफ्ते में सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत धमाकेदार रही है। शो के केवल दो दिन में ही घर के अंदर झगड़े, रणनीति और बड़े ट्विस्ट देखने को मिल गए। पहले ही हफ्ते जहां नॉमिनेशन ने घरवालों की धड़कनें बढ़ा दीं, वहीं एक ऐसा एविक्शन सामने आया जिसने दर्शकों को चौंका दिया। इस खेल में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब बेघर मानी जा रही कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को सीधे सीक्रेट रूम भेज दिया गया।

सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट

बिग बॉस ने पहले हफ्ते में ही कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका दिया। नॉमिनेशन टास्क में सभी घरवालों को खुलकर वह नाम बताना पड़ा जिन्हें वे घर में रहने योग्य नहीं मानते। आपसी चर्चा और वोटिंग के बाद सात सदस्यों के नाम सामने आए –

अभिषेक बजाज

गौरव खन्ना

जीशान कादरी

नीलम गिरी

तान्या मित्तल

नतालिया जानोसेक

प्रणीत मोरे

इनमें से किसी एक को इस हफ्ते घर छोड़ना पड़ सकता है। नॉमिनेशन प्रोसेस के दौरान कई तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

फरहाना भट्ट का चौंकाने वाला ट्विस्ट

नॉमिनेशन के बीच सबसे ज्यादा टारगेट पर रहीं फरहाना भट्ट। बिग बॉस ने उनकी ‘एविक्शन’ की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया। लेकिन अगले ही पल खेल पलट गया—उन्हें बाहर करने के बजाय सीधे सीक्रेट रूम भेज दिया गया।

सीक्रेट रूम से मिलेगी पावर

सीक्रेट रूम में बैठी फरहाना अब घर के हर सदस्य की चाल और रणनीतियों पर नजर रखेंगी। उनके पास यह ताकत होगी कि जब वे वापसी करेंगी तो कई घरवालों के खिलाफ मजबूत सबूत और प्लानिंग लेकर लौटेंगी।

शो का नया फॉर्मेट

इस सीजन का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब एविक्शन पूरी तरह कंटेस्टेंट्स की ‘डेमोक्रेसी’ पर आधारित है। पहले जहां फैसला केवल बिग बॉस या जनता के वोट से होता था, अब घरवाले मिलकर किसी को बाहर करने का नाम देंगे। हालांकि, वह सदस्य वाकई बाहर जाएगा या सीक्रेट रूम में जाएगा—यह सस्पेंस सिर्फ बिग बॉस के हाथ में रहेगा।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top