Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और दूरदर्शी हैं- पीएम मोदी

भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और दूरदर्शी हैं- पीएम मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर बोले पीएम मोदी – हमारी साझेदारी वैश्विक स्तर पर रणनीतिक

ट्रंप ने मोदी को बताया ‘महान मित्र’, पर जताई कुछ नीतियों पर नाराजगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और दूरदर्शी हैं। पीएम मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम सराहना करते हैं। भारत-अमेरिका साझेदारी वैश्विक स्तर पर व्यापक और रणनीतिक है।”

ट्रंप ने क्या कहा था?

ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मोदी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। हालांकि इस समय उनकी कुछ नीतियों से मैं सहमत नहीं हूँ, लेकिन भारत और अमेरिका का रिश्ता खास है। ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसमें चिंता की कोई बात नहीं।”

सवाल पर मिला यह जवाब

ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वे भारत के साथ रिश्तों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए तैयार हैं? इसी सवाल पर उन्होंने यह टिप्पणी की।

पुरानी पोस्ट पर विवाद

ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग साथ दिख रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे उनका भविष्य समृद्ध हो।” बाद में एक अन्य पोस्ट में उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल आयात करने पर नाराजगी जताई और कहा कि इस वजह से उन्हें निराशा हुई है।

टैरिफ विवाद ने बढ़ाई खटास

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की ओर से भारत पर 50% तक टैरिफ लगाने और रूस से तेल आयात को लेकर बढ़ते मतभेदों ने रिश्तों में तनाव पैदा किया है। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में चीन के तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहाँ उनकी पुतिन और शी जिनपिंग से गर्मजोशी भरी मुलाकात भी चर्चा में रही। इसके बाद अमेरिकी राजनीति में ट्रंप प्रशासन पर भारत से रिश्ते बिगाड़ने के आरोप लगने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top