Breaking News
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

काशी दौरे पर सीएम योगी, विद्यार्थियों को दिए लैपटॉप और सिलाई मशीनें, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

काशी दौरे पर सीएम योगी, विद्यार्थियों को दिए लैपटॉप और सिलाई मशीनें, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

वाराणसी।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेकर की, जहां उन्होंने 150 युवतियों को सिलाई और कढ़ाई मशीनें वितरित कीं। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आश्रम के महंत शंकरपुरी के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा मंदिर आज न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और रोजगार का भी प्रतीक बन चुका है।

सीएम योगी ने कहा, “मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से यह संस्थान महिलाओं को स्वावलंबी बना रहा है। एक सिलाई मशीन एक परिवार की आर्थिक रीढ़ बन सकती है। हमारी बहन-बेटियां अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।”

उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंधन परंपरा और आधुनिकता के संतुलन को बनाए रखते हुए कंप्यूटर शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। साथ ही संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्तियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आश्रम में गऊ सेवा का कार्य भी सुचारु रूप से चल रहा है।

मुख्यमंत्री वाराणसी में अपने प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव के दर्शन कर मंगलवार को शहर से प्रस्थान करेंगे।

अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (IRRI) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (ISARC) में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और उत्तर प्रदेश की भूमिका पर विचार विमर्श होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में लगभग 400 सफाईकर्मियों को ‘मुख्यमंत्री स्वच्छता किट’ वितरित करेंगे।

सीएम योगी कृषि विभाग की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां वे अत्याधुनिक कृषि उपकरणों — ई-सीडर और प्रिसिजन हिल सीडर — का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही धान की सीधी बुवाई पर आधारित पुस्तिका और ‘समृद्धि धान नेटवर्क’ का विमोचन भी करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को वैश्विक खाद्य भंडारण केंद्र के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना पर भी विचार साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top