Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुचेंगी नैनीताल, हाई अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुचेंगी नैनीताल, हाई अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन

पुलिस लाइन में हुई संयुक्त ब्रीफिंग, वीवीआईपी रूट और फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान को मिला अंतिम रूप

नैनीताल। नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। तीन और चार नवंबर की वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस विभागों ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सुरक्षा प्लान को फाइनल किया। अधिकारियों ने साफ कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में राजपत्रित अधिकारियों, जिले के सभी एसपी, आईपीएस अधिकारियों और PAC व ATS यूनिट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वीवीआईपी रूट, डिप्लॉयमेंट, एंट्री पास सिस्टम, कम्युनिकेशन सेटअप और फ्रिंज एरियाज़ की निगरानी व्यवस्था का रिव्यू लिया गया। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि बगैर पहचान पत्र किसी को भी किसी रूट या कार्यक्रम स्थल के आस-पास अनुमति नहीं दी जाएगी।

आईजी स्तर के अधिकारियों ने कहा कि हाल के महीनों में देश में कई महत्वपूर्ण सुरक्षा घटनाएं हुई हैं, इसलिए नैनीताल में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान हर पुलिस कर्मी को अलर्ट मोड में रहना होगा। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाए।

डीएम नैनीताल ने कहा कि पुलिस को प्रशासन की सभी टीमों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि ट्रैफिक डाइवर्जन इस तरीके से लागू हो कि आम जनता का सामान्य आवागमन बाधित न हो और उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।

सुरक्षा तैयारी की मुख्य बातें

सभी थानों में सत्यापन और सघन चेकिंग अभियान शुरू

ड्रोन उड़ान पर पूर्ण रोक, एंटी-ड्रोन सिस्टम ऐक्टिव

ATS, SDRF, BDS, फायर यूनिट पूरी तरह तैनात

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी एक्टिव मोड में

तैनाती (डिप्लॉयमेंट)

31 राजपत्रित अधिकारी

302 निरीक्षक/सब इंस्पेक्टर

938 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल

PAC की 3 कंपनी और 2 प्लाटून

इसी बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को देखते हुए 3 और 4 नवंबर को नैनीताल में रहेंगे और तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top