Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान
चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा लगभग 1800 वाहनों व 3300 से अधिक व्यक्तियो को किया चैक
बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर जुटाई सत्यापन सम्बन्धित जानकारियां

देहरादून। आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर देहरादून पुलिस ने  व्यापक स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सघन जांच की।

पुलिस की टीमें तड़के सुबह से ही धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, महत्वपूर्ण स्थानों, सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर सक्रिय रहीं। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

अभियान में पुलिस ने 1782 वाहनों की जांच की, जबकि 3374 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top