Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 25 लोगों की मौत, कई घायल

गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 25 लोगों की मौत, कई घायल

सीएम प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंचे, कहा—दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पणजी/गोवा। उत्तर गोवा के अर्पोरा गांव में स्थित एक नाइटक्लब में देर रात हुए सिलिंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद लगी भीषण आग से कम से कम 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गोवा के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने जानकारी दी कि हादसे में जान गंवाने वालों में 14 क्लब कर्मचारी, 4 पर्यटक और 7 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। मौके से प्राप्त साक्ष्य बताते हैं कि आग का स्रोत सिलिंडर में हुआ जोरदार विस्फोट ही था।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान

अर्पोरा में हुई इस त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में हादसे को हृदयविदारक बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। पीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री सावंत ने लिया घटनास्थल का जायजा, कहा– “केंद्र सरकार हर मदद के लिए तैयार”

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम सावंत ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राहत कार्य की पूरी जानकारी दी है और केंद्र से उन्हें हरसंभव सहयोग मिल रहा है।

लोबो ने बताया कि शुरुआती सूचनाओं में पर्यटकों के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं प्रशासन ने राहत व बचाव दलों को रातभर मौके पर लगाया, ताकि आग पर काबू पाया जा सके और अंदर फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके।

सावंत ने बताया—“अवैध संचालन व लापरवाही बनी हादसे की वजह”

मुख्यमंत्री ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर क्लब चलाया, उनके कारण यह बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने संकेत दिया कि शुरुआती जांच में क्लब प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने की बात सामने आई है।
सावंत ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आग लगने की वास्तविक वजह की विस्तृत जांच होगी।

प्रारंभिक जांच में आग सुरक्षा नियमों की अनदेखी की पुष्टि

अधिकारियों के अनुसार, नाइटक्लब ने आग सुरक्षा और लाइसेंसिंग से जुड़े कई अनिवार्य नियमों को पूरा नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि यह क्लब पिछले साल ही शुरू हुआ था और राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर स्थित है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमों ने रातभर अभियान चलाया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने तथा आग बुझाने का काम जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top