Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

सर्दियों में मूली खाने के फायदे कई, लेकिन इन चीज़ों के साथ बिल्कुल न करें सेवन, बढ़ सकती हैं पाचन समस्याएं

सर्दियों में मूली खाने के फायदे कई, लेकिन इन चीज़ों के साथ बिल्कुल न करें सेवन, बढ़ सकती हैं पाचन समस्याएं

सर्दियों में मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, विटामिन–C और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पाचन को दुरुस्त रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद करती है। हालांकि, गलत खाद्य संयोजन मूली के लाभ को कम कर सकता है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीज़ों का सेवन मूली के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ताकि इसका फायदा शरीर को सही तरीके से मिल सके।

कई लोग अनजाने में ऐसे कॉम्बिनेशन अपना लेते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं और एसिडिटी, कब्ज व बदहजमी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मूली की प्रकृति कुछ खाद्य पदार्थों से मेल नहीं खाती, इसलिए सावधानी जरूरी है।

1. चाय

मूली खाने के तुरंत बाद दूध वाली चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। मूली और चाय दोनों की प्रकृति अलग-अलग होती है। चाय में मौजूद कैफीन और एसिड मूली के साथ मिलकर पाचन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए मूली खाने के बाद चाय का सेवन अवॉयड करें।

2. खीरा

अक्सर लोग सलाद में मूली और खीरा साथ लेते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता। खीरे में मौजूद एस्कॉर्बेट एंजाइम मूली के विटामिन–C को टूटने में बदल देता है। यानी दोनों को साथ खाने पर शरीर को विटामिन–C का लाभ नहीं मिलता और बदहजमी की समस्या हो सकती है। खासकर वजन कम करने वाले लोग इस गलती को बार-बार दोहराते हैं।

3. संतरा

मूली और संतरा का मेल भी पाचन के लिए अच्छा नहीं है। दोनों को साथ खाने से तुरंत पेट दर्द, भारीपन और बदहजमी की शिकायत हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी मूली का अत्यधिक सेवन उपयुक्त नहीं माना जाता, क्योंकि यह रक्तचाप को और कम कर सकता है।

कैसे रखें सावधानी?

यदि आप इन चीज़ों का सेवन करते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि मूली और इनके बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतराल जरूर हो। भोजन को उसकी प्रकृति के अनुसार लेने से पाचन तंत्र पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता और शरीर को पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिलता है।

नोट: यह लेख विभिन्न मेडिकल और शोध रिपोर्टों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top