Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

पांच लोग घायल

नैनीताल। कैंची धाम दर्शन के लिए आ रहे पर्यटकों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। पीलीभीत से नैनीताल जिले की ओर जा रही एक कार भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

तीन की मौत, पांच गंभीर घायल
कोतवाली भवाली के प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। अस्पताल पहुंचने से पहले गंगा देवी (56), नैंसी गंगवार (24) और बृजेश कुमारी (26) की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हायर सेंटर रेफर किए गए घायल
सीएचसी भवाली के चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल अन्य पांच लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

पहाड़ी मार्गों पर सावधानी की अपील
प्रशासन ने पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने, वाहन धीमी गति से चलाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top