Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक सम्पन्न
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक सम्पन्न
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर

68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप- 10 मीटर एयर राइफल में अंकुश जाधव ने जीता स्वर्ण पदक

68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप- 10 मीटर एयर राइफल में अंकुश जाधव ने जीता स्वर्ण पदक

अर्जुन बबूता को रजत, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता कांस्य

नई दिल्ली। 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस रोमांचक प्रतियोगिता में नौसेना के किरण अंकुश जाधव ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने ओलंपियन अर्जुन बबूता को मामूली अंतर से पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता।

फाइनल में जाधव ने 252.1 अंक अर्जित कर पहला स्थान पाया, जबकि अर्जुन बबूता 251.4 अंकों के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 229.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा में रेलवे के शाहू तुषार माने चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा हिमांशु, रामायण तोमर, ओंकार विकास वाघमारे और प्रदीप सिंह ने भी फाइनल में जगह बनाकर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर फाइनल में भी मुकाबला बेहद रोचक रहा। गुजरात के मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 254.3 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल के अभिनव साव ने 251.6 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि ओंकार विकास वाघमारे ने 230.1 अंक जुटाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top