Breaking News
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई

सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी

सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को कांडा रोड स्थित गाड़गांव-कांडाधार में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए सितंबर माह तक हर हाल में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जनपद के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी, खेल मैदान, कार्यालय भवन, कक्षा-कक्षों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुकेश कुमार चुनेरा ने बताया कि कांडाधार में 1.6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 27.72 करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top