Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

ऑपरेशन प्रहार: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार

देहरादून:  दून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 12-13 जुलाई की रात विकासनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुंजा ग्रांट क्षेत्र से फरमान उर्फ काला (30 वर्ष) पुत्र फारुक, निवासी कुंजा ग्रांट, को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात में चोरी करने की योजना बना रहा था और लोगों को डराने के उद्देश्य से अपने साथ खुखरी रखी थी।

पुलिस के अनुसार फरमान विकासनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

01 अवैध खुखरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

कांस्टेबल रजनीश कुमार

हेड कांस्टेबल मनोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top