Breaking News
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

गंगा संरक्षण पर मुख्य सचिव सख्त, सभी एसटीपी की होगी 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग

गंगा संरक्षण पर मुख्य सचिव सख्त, सभी एसटीपी की होगी 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग

देहरादून:  उत्तराखंड में गंगा संरक्षण और सीवरेज प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सोमवार को सचिवालय में आयोजित राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने राज्यभर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की 24×7 रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य गंगा समिति और जनपद गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएं। साथ ही स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (SPMG) मुख्यालय स्तर पर निरंतर निगरानी के लिए प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करे।

बैठक में उन्होंने सभी एसटीपी के इनलेट और आउटलेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला और राज्य स्तर पर सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था अगले एक महीने के भीतर तैयार की जाए। इसके अलावा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) को औचक निरीक्षण कर एसटीपी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों में सीवरेज नेटवर्क के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने एसटीपी से निकलने वाले उपचारित जल का सुरक्षित उपयोग सिंचाई एवं अन्य औद्योगिक कार्यों में बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।

बैठक में सचिव रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव एवं सदस्य सचिव यूकेपीसीबी डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव रोहित मीणा सहित विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top