Breaking News
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

राहत कार्य जारी

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी दिखाई देने लगा है। पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरने के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि सड़क खोलने के लिए विभाग की टीमें मशीनों के साथ राहत कार्य में जुट गई हैं।

मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड और काकड़ा गाड़ के बीच पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि काकड़ा गाड़ क्षेत्र में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण मार्ग खोलने में अतिरिक्त समय लग रहा है। सड़क के दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, जबकि मलबे की अधिकता को देखते हुए अगस्त्यमुनि से एक एक्सकेवेटर भी मौके पर भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

इसके अलावा सोमवार देर रात सिरोहबगड़ क्षेत्र में भी मलबा आने से मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया था, जिसे विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही खोल दिया। वहीं गौरीकुंड के मुनकटिया क्षेत्र में भी मलबा और पत्थर गिरने की सूचना मिली है। वहां भी मशीनों की सहायता से सफाई का कार्य लगातार जारी है।

विभाग के अनुसार गुप्तकाशी के निकट भी सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन जेसीबी की मदद से मार्ग को शीघ्र ही सुचारु कर दिया गया। मुनकटिया क्षेत्र में संचार नेटवर्क प्रभावित होने के कारण वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग सामान्य रूप से खुले हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा यात्रा से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top