Breaking News
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य

कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य

नैनीताल:  डॉ रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में चल रहे 16 वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा प्रशिक्षण ले रहे राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से चयनित 58 प्रतिभागियों को संबोधित किया ।

अपने संबोधन में कुमाऊं आयुक्त ने कमिश्नरी की कार्यप्रणाली, ढांचे और उसके मुख्य कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रशासन, कानून व्यवस्था की निगरानी और विकास कार्यों के समन्वय में कमिश्नरी स्तर पर किस प्रकार कार्य किया जाता है।

सत्र के दौरान प्रशिक्षण पा रहे प्रतिभागियों ने सुशासन (Good Governance) और प्रशासनिक सुधारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। कुमाऊं आयुक्त ने सभी जिज्ञासु प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रश्नों का अत्यंत व्यावहारिक और तार्किक उत्तर देकर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

प्रशासनिक बारीकियों और सुशासन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने के लिहाज से यह सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक और उत्कृष्ट रहा। प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों ने इस संवाद को अपने भविष्य के प्रशासनिक करियर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

संयुक्त निदेशक डा० महेश कुमार द्वारा कुमाऊं आयुक्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषय-वस्तु एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम निदेशक / संयुक्त निदेशक, उप निदेशक-सह कार्यक्रम निदेशक एवं कन्सलटेन्ट सी०जी०जी० आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top