Breaking News
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने 7 मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य मंत्री ने 7 मेडिकल कॉलेजों एवं राज्य कैंसर संस्थान, हल्द्वानी के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
छह माह के लिए खुले सिद्धपीठ लाटू देवता के द्वार, परंपराओं के साथ हुआ आयोजन
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

बदायूं हत्याकांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25,000 रुपये का इनाम

बदायूं हत्याकांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25,000 रुपये का इनाम

बदायूं बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद बृहस्पतिवार सुबह बरेली में सरेंडर हो गया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जावेद कहता है कि वह बेगुनाह है। जिस समय दोनों बच्चों की हत्या हुई थी। उस दौरान वह अपने घर पर था। उसे सूचना मिली थी कि साजिद का कहीं शहर में विवाद हो गया है। जब वह अपने गांव से बदायूं आया तो भीड़ देखकर घबरा गया और सीधे दिल्ली भाग गया। रास्ते में कई लोगों की कॉल आई। लोगों ने उसे बताया कि उसके भाई ने कांड कर दिया है। इससे वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया। उसे भीड़ ने पकड़कर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस उसे पकड़कर ले गई। 

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस कार्रवाई के दवाब में बरेली के बारादरी थाने के सेटेलाइट चौकी पर आत्मसमपर्ण किया है। आरोपी ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। जावेद ने कहा कि उसके पास कई लोगों की रिकॉर्डिंग है, जिन्होंने उसे बताया कि तेरे भाई ने यह कांड कर दिया है। बता दें कि मृतकों बच्चों के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में जावेद को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि घटना के वक्त मुख्य आरोपी साजिद के साथ जावेद भी आया था। आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। बदायूं के एसएसपी ने जावेद की गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा। 

बदायूं में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top