Breaking News
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

भुवनेश्वर। ओडिशा में बाढ़ की नई लहर से कई जिले प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पिछले चार दिनों में निचले इलाकों में रहने वाले करीब 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

मंत्री ने बताया कि 1,360 ग्राम पंचायतों के तहत आने वाले 7,834 गांवों के निचले इलाकों से लोगों को निकाला गया है। इसके अलावा 38 शहरी स्थानीय निकायों के 219 वार्ड भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

हीराकुंड बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद महानदी में भी बाढ़ की स्थिति बनी है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ दिलीप कुमार राउत ने बताया कि कटक के पास मुंडाली गेज स्टेशन पर नदी का बहाव करीब आठ लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। उनके अनुसार, मुंडाली में 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का बहाव बड़ी बाढ़ की स्थिति मानी जाती है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है। अधिकारियों की आशंका है कि महानदी डेल्टा क्षेत्र के कई गांवों में पानी पहुंच सकता है। हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा।

सबसे ज्यादा प्रभावित बालासोर जिले में सुवर्णरेखा, बुधाबलंग और जलका नदियों की बाढ़ से 11 ब्लॉक के 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बालासोर, भद्रक और जाजपुर के कई गांवों में करीब तीन फीट तक पानी जमा है।

राउत ने बताया कि उत्तरी ओडिशा की कई नदियों का जलस्तर अब घट रहा है और वे खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। वहीं, हीराकुंड बांध के 30 स्लुइस गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन को स्थानीय बाढ़, जलभराव और जरूरत पड़ने पर शहरी अंडरपास बंद करने को लेकर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही भूस्खलन प्रभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों में बागवानी फसलों तथा खड़ी फसलों को होने वाले नुकसान पर नजर रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top