Breaking News
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। चौबटाखाल विधान सभा के अंतर्गत 78 ग्राम पंचायतों में से 68 ग्राम पंचायतों में उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना, जलागम के अंतर्गत 2024 से 2030 की अवधि के दौरान विकासखण्ड बीरोंखाल में कई करोड़ की परियोनाओं पर काम चल रहा है।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल में सेवा संकल्प अभियान के दौरान मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना, जलागम के सफल संचालन हेतु 03 यूनिट स्यूंसी मैठाणाघाट एवं स्यूंसी का गठन किया गया है। प्रर्दशन इकाई और ग्राम पंचायत बजट के अन्तर्गत वर्तमान तक सिंचाई हेतु 12 एलडीपीई टैंक, पहले से तैयार 07 वॉटर हार्वेस्टिंग टैंक, उद्यान हेतु ड्रिप सिंचाई की 10 प्रदर्शन ईकाई एवं 30 प्रदर्शन ईकाई सब्जी उत्पादन हेतु सहित मल्चिंग तकनीक की 57 प्रदर्शन ईकाई स्थापित की गयी।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने बताया कि प्रदर्शन ईकाई के अंतर्गत रबी फसल हेतु गेहूं, सरसों, मटर, आलू एवं लहसून का बीज 45 हेक्टेयर पर उत्पादन हेतु वितरित किया गया। प्रदर्शन ईकाई के अंतर्गत खरीफ फसल हेतु मक्का, मंडुवा, उड़द, मूंग, धान, सोयाबीन, स्वीट कोर्न का बीज 102 हेक्टेयर पर उत्पादन हेतु वितरित किया गया है। सब्जी एवं मसाला उत्पादन हेतु टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च, भिंडी, फ्रास बीन, हल्दी एवं अदरक का बीज 25 हेक्टेयर पर उत्पादन हेतु वितरित किया गया है। इसके अलावा 09 वर्मी कम्पोस्ट एवं 21 बायो-कम्पोस्ट प्रदर्शन ईकाई की स्थापना भी की गयी है। जबकि 90 पॉली टनल की स्थापना की गयी है और बकरी की नस्ल सुधार हेतु 21 बकरा सांड का वितरण किया गया है। वर्ष 2024 से 2030 तक विकासखण्ड बीरोंखाल में लगभग 120 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत खर्च होने का अनुमान है।

महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान जहां एक ओर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनका निराकरण किया वहीं दूसरी ओर उन्होंने बीरोंखाल में 1.34 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय इंटर कॉलेज के नवीन भवन, कक्षा कक्षों का शिलान्यास करने के साथ-साथ समग्र शिक्षा अभियान के तहत 21.4 लाख की धनराशि से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन और 3 करोड़ 85 लाख की धनराशि से निर्मित रसिया महादेव में 24 शैय्याओं वाले नव निर्मित पर्यटक आवास गृह का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने चितौण खाल तक मोटर मार्ग मिलान हेतु 04 लाख रुपये, हिन्डोला गैरी से हनुमान गददी बडेस ढय्या तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु तीन लाख की धनराशि विधायक निधि से दिये जाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के दौरान बीरोंखाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, महामन्त्री यशवन्त विष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, महिला मोर्चा, समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रेमसिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि दर्शनसिंह रिगोड़ा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष यशपाल गोरला, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप, प्रधानाचार्य कुलदीप बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम रावत, ग्राम प्रधान अन्जली देवी, रविन्द्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिया देवी, एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, बीसीओ वर्षा भारद्वाज, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक बीरेन्द्र रावत, ग्रामीण निर्माण विभाग के वी०एम० आर्य, शक्ति केन्द्र संयोजक गणेश पोखरियाल, मुनीराम लखेड़ा, रमेश,सुदर्शन सिंह बुटोला, प्रधान शान्ति देवी, बीना देवी, सिताव सिंह, पूजा त्रिपाठी, दीपा देवी, गबर सिंह, विजय चौधरी, नरेन्द्र मोहन त्रिपाठी, वीरेन्द्र रावत, नीलम रावत, संध्या देवी और सुमिता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top