Breaking News
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में देश के हर तपके के लिए किया काम –  पूर्व सीएम 

2047 का भारत विकसित भारत होगा – पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 

मतदान में कमल का बटन दबाकर चारों ओर फैलाना है उजाला- त्रिवेंद्र सिंह रावत 

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज विधानसभा हरिद्वार में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें सभी ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों की भी काफी भीड़ यहां पर देखने को मिली। पूर्व सीएम के पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं के साथ ही लोग कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हो चुके थे, जैसे ही पूर्व सीएम बैठक स्थल पर पहुंचे वैसे ही बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे के नारे चारों तरफ गूंजने लगे। बैठक के बाद पूर्व सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में देश के हर तपके के लिए काम किया है। समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहा।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व में बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। 2047 का भारत विकसित भारत होगा, इस कल्पना को हमें मिलकर साकार करना है। प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व में भारत का खोया हुआ स्वाभिमान लौट रहा है, इसलिए उन्हें मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनाव के इस महायज्ञ में सभी को वोट रूपी आहुति देनी है। और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में होने जा रहे मतदान में कमल का बटन दबाकर चारों ओर उजाला फैलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top