Breaking News
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

पतली आइब्रो से आप भी है परेशान तो आज से फॉलो करें ये आसान टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

पतली आइब्रो से आप भी है परेशान तो आज से फॉलो करें ये आसान टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

सुंदर दिखने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। लडक़ा हो या लडक़ी हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार चेहरे पर कुछ दाग धब्बे, डार्क सर्कल्स और कुछ निशान होने की वजह से लोगों के फेस का लुक थोड़ा सा खराब हो जाता है। यही नहीं कुछ लोगों की आइब्रो बहुत ज्यादा पतली होती है जिस वजह से भी उन्हें शर्म जैसा महसूस होता है। आपकी भी आइब्रो अगर पतली है तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे जिसे फॉलो कर आप अपनी आईब्रो घनी कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

इन चीजों का करें इस्तेमाल
पतली आइब्रो चेहरे का लुक बिगाड़ देती है, इसे घनी करने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जैसे की रात को सोने से पहले आपको अपनी आइब्रो पर नारियल तेल लगाना है और फिर धीरे-धीरे मसाज करनी है. ध्यान रहे आपको रात में नहीं धोना है। रात भर तेल लगा रहने दे, फिर सुबह उठ कर अपने मुंह को धो लें। एलोवेरा जेल भी आइब्रो को घना करने में काफी फायदेमंद माना गया है।

इसके अलावा आप प्याज का रस अपनी आइब्रो पर लगा सकते हैं, 15 से 20 मिनट होने के बाद आप इसे धो लें. आइब्रो को घना करने के लिए अरंडी का तेल भी काफी फायदेमंद माना गया है। मेथी दाना शुरू से ही बालों की ग्रोथ के लिए काफी जाना जाता है। आइब्रो घनी करने के लिए आपको मेथी दाने को रात में पानी में भिगोकर रखना है सुबह इसे पीसकर इसका पेस्ट बना ले और अपने आइब्रो पर लगा ले। पेस्ट लगाने के 20 मिनट बाद इसे आप धो सकते हैं।

इन सबके अलावा आप अपनी डाइट में विटामिन ए,बी,सी और ई जैसे फूड शामिल करें। यह सब टिप्स आपकी आइब्रो घनी करने में मदद कर सकती है। लेकिन ध्यान रहे कुछ लोगों को फेस पर एलर्जी या दाने जैसी समस्याएं हो सकती है, अगर ऐसा कुछ होता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top