Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे

स्ट्रॉबेरी खाना किडनी रोगियों के लिए होता है लाभदायक, मिलते हैं कई फायदे

शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फलों का सेवन अच्छा माना जाता है। इसी कड़ी में स्ट्रॉबेरी को सभी पसंद करते हैं, जो अपने बढिय़ा स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है।इसका सेवन करना किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभदायक होता है। स्ट्रॉबेरी को डाइट में शमिल करने से किडनी की बीमारियों से आराम मिल सकता है।स्ट्रॉबेरी का रोजाना सेवन करने से किडनी रोगियों को कई फायदे मिल सकते हैं।

कम मात्रा में होता है पोटेशियम
पोटेशियम विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला खनिज है, जो शरीर के लिए जरूरी होता है। हालांकि, किडनी रोगियों को इसका सेवन सीमित करने के लिए कहा जाता है।एडवांसेज इन न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कम पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थ क्रॉनिक किडनी रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम कम होता है, जिस वजह से यह किडनी की बीमारियों से पीडि़त लोगों के लिए अच्छी है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
स्ट्रॉबेरी विटामिन सी, एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ये यौगिक ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।यह बेरी संभावित रूप से किडनी की बीमारी की प्रगति को धीमा कर सकती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर की पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।स्ट्रॉबेरी के सेवन से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी मिलते हैं।

उच्च मात्रा में मौजूद होता है फाइबर
फाइबर से लैस स्ट्रॉबेरी खाने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। साथ ही यह खनिज ब्लड शुगर को नियंत्रित करके मधुमेह के लक्षण कम करता है, जो क्रॉनिक किडनी रोग का प्रमुख करक है।क्लिनिकल किडनी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि फाइबर से भरपूर खाद्य-पदार्थ क्रॉनिक किडनी रोग की प्रगति को कम करने में मदद कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी को इन 5 तरह से करें डाइट में शामिल।

दुरुस्त होता है दिल का स्वास्थ्य
किडनी के स्वास्थ्य के लिए दिल का स्वस्थ होना बेहद जरूरी होता है। आपका दिल आपके शरीर में ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचाने का काम करता है, वहीं किडनी रक्त को फिल्टर करती है।साथ ही ये रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए आपके शरीर में पानी और नमक के स्तर को नियंत्रित करती हैं। आप दिल को स्वस्थ रखने और किडनी को ठीक तरह से काम करने में मदद करने के लिए स्ट्रॉबेरी को खान-पान में जोड़ें।

संतुलित मात्रा में होता है फास्फोरस और सोडियम
किडनी के रोगियों को कम फास्फोरस और सोडियम वाला खाना खाने की सलाह दी जाती है। स्ट्रॉबेरी में ये दोनों खनिज कम मात्रा में पाए जाते हैं।फास्फोरस और सोडियम, दोनों ही खनिज किडनी की समस्याओं को बढ़ाकर आपको बीमार कर सकते हैं।स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से बनाकर पीएं ये 5 स्वादिष्ट पेय पदार्थ।अगर आप किडनी की बीमारी से पीडि़त हैं तो डॉक्टरी सलाह के बिना किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल न करें। हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह मानें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top