Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे उत्तराखंड,  ऋषिकेश में जनसभा को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे उत्तराखंड,  ऋषिकेश में जनसभा को करेंगे संबोधित 

चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा एसपीजी के हाथ 

एक हजार जवानों की लगाई ड्यूटी 

पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता

ऋषिकेश। लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आएंगे। वह ऋषिकेश में रैली को संबोधित करेंगे। इसमें उत्तराखंड से जुड़े कुछ अहम वादे हो सकते हैं। आईडीपीएल ऋषिकेश के मैदान में उनकी जनसभा के लिए विशेष तैयारी की गई है। उनकी जनसभा में हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। इससे पहले वह कुमाऊं के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। गढ़वाल मंडल में उनका पहला दौरा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष तैयारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम खुद रैली स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

पीएम मोदी की चुनावी रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के पहुंचने का सिससिला शुरू हो गया है। वहीं, सभी को चेकिंग के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर एंट्री दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथ ले ली है। वहीं सुरक्षा में नियुक्त किए गए पुलिस अधिकारियों की अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने ब्रीफिंग की। अधिकारी, कर्मचारी निर्धारित समय से चार घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थिति ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्क्वॉड टीम चेकिंग करेंगी।

ड्यूटी में आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षकों समेत करीब एक हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईडीपीएल हॉकी मैदान में बनाए गए पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। पंडाल वाटरप्रूफ है। हालांकि, भाजपा का जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा है। कार्यक्रम स्थल में 35 डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पीएम करीब एक घंटे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top