Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित ने कुछ समय पहले फिल्म के सारे कैरेक्टर से दर्शकों को इंट्रोड्यूस करवाया था, जिसके बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइडेट हैं।

फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ाने के लिए रोहित ने एक बार फिर दीपिका पादुकोण का लुक पोस्टर शेयर किया है. इस फोटो में एक्ट्रेस का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। रोहित शेट्टी ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ये मेरी हीरो है। रील और रियल लाइफ में भी लेडी सिंघम।

सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.। फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. किसी एक यूजर ने लिखा कि एक मां यूनिफॉर्म पहनकर देश की सेवा कर रही है. तो किसी अन्य यूजर ने लिखा कि लेडी सिंघम फायर है. मजा आ गया बाबू भैया। वहीं दीपिका के फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्ट्रेस ने पुलिस की वर्दी पहने चंडालिका रूप दिखाया था. पोस्टर में एक्ट्रेस गुंडे के ऊपर बैठकर उसके बाल को एक हाथ के खींच रही हैं और दूसरे हाथ से उसके माथे पर बंदूक ताने हुए नजर आईं थीं।

बता दें कि साल 2022 में आई फिल्म सर्कस के दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी लेडी सिंघम का खुलासा कर दिया था. उन्होंने बता दिया था कि दीपिका पादुकोण ही सिंघम अगेन में लेडी सिंघम बनेंगी। बता दें कि इन दिनों मुंबई में सिंघम 3 की शूटिंग चल रही है. मुंबई में ही इसका सेट तैयार किया गया है। वहीं फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें को दीपिका के अलावा रोहित की इस मल्टीस्टारर फिल्म में दीपिका के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार जैसे कलाकार धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। खबरें हैं कि ये मूवी इसी साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top