Breaking News
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान 

हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल 

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगी। इसके बाद हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह के अनुसार राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों का कवरेज दूरदर्शन नेशनल न्यूज चैनल की ओर से किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर बुधवार को जिले में सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर व सरयू तट तक आधुनिक असलहों से लैस जवान जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे। मंगलवार को ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों व अन्य जवानों के साथ रिहर्सल भी किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या दौरे पर हैं। शाम चार बजे एयरपोर्ट से उतरकर वह राम मंदिर व सरयू तट पर जाएंगी। इस दौरान सभी मार्गों पर पड़ने वाले मकानों पर असलहों से लैस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सादी वर्दी में अलग-अलग जगहों पर भी जवान तैनात रहेंगे।

जवानों के लिए सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया जाएगा। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते अयोध्या के अलावा अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है, जिन्होंने मंगलवार को ही पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस लाइन सभागार में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें ब्रीफ भी किया है। उधर, राष्ट्रपति के मार्ग में पड़ने वाले सभी होटल, धर्मशालाओं, लॉज को भी खंगाला गया है। उनमें ठहरे यात्रियों की भी पड़ताल की गई है। वहीं, शहर के अन्य होटलों की भी छानबीन की गई है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। आसपास के जिलों से पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सिपाहियों को भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top