Breaking News
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार

पीएम मोदी को आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने की दी चुनौती, सत्ता में आते ही समाप्त करने का किया ऐलान

पीएम मोदी को आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने की दी चुनौती, सत्ता में आते ही समाप्त करने का किया ऐलान

नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक अलग-अलग जगह रैली और जनसभाएं संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के इटावा से कांग्रेस पर हमला बोला तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के आदिलाबाद से केंद्र सरकार और पीएम मोदी को निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने की चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह इस सीमा को समाप्त कर देगी. तेलंगाना के आदिलाबाद लोकसभा क्षेत्र के निर्मल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं और इसे समाप्त करना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, “नरेंद्र मोदी को देश से यह वादा करना चाहिए कि वह 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे क्योंकि कांग्रेस ऐसा करने वाली है. नरेंद्र मोदी ने अब तक अपने किसी भी भाषण में नहीं कहा है कि वह आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा समाप्त करेंगे.” आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से ज्यादा करने को देश के समक्ष सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ओबीसी, दलितों और जनजातीय लोगों के साथ न्याय करने का वादा किया है. उन्होंने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) संविधान को समाप्त करना चाहते हैं।

संविधान की एक प्रति लहराते हुए उन्होंने कहा, “यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है. एक तरफ कांग्रेस संविधान को बचाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस संविधान को समाप्त कर गरीबों को दिये गये अधिकार छीनना चाहती है.” उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने कहा है कि यदि वे सत्ता में आये तो संविधान बदल देंगे. यदि संविधान बदला गया तो आरक्षण भी समाप्त हो जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़ों, दलितों और जनजातीय लोगों का विकास नहीं चाहती है. राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में अपनी गारंटियों को पूरा किया है और पूरे देश में इसी तरह की गारंटियां पूरी करने की उसकी योजना है।

राहुल गांधी ने कहा कि गरीब परिवार की हर महिला को हर महीने 8,500 रुपये दिये जायेंगे. यह तेलंगाना में महिलाओं को मिलने वाले मासिक 2,500 रुपये के अतिरिक्त होगा. प्रधानमंत्री पर युवाओं को बेरोजगार बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘पहली नौकरी पक्की’ की गारंटी दी है जिसमें मनरेगा की तरह ही स्नातकों को रोजगार की गारंटी मिलेगी. उन्होंने कहा कि पूरे देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं. स्नातक और डिप्लोमा डिग्रीधारकों को एक साल के लिए एक लाख रुपये सालाना के स्टाइपंड पर नौकरी दी जाएगी. इस दौरान जिनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा उन्हें विभाम में स्थाई नौकरी दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह दुनिया में अपनी तरह की पहली योजना होगी, जिससे भारत में दुनिया के लिए सबसे बेहतरीन प्रशिक्षित कार्यबल तैयार होगा. सत्ता में आने पर जाति जनगणना का वादा दोहराते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में दलितों, जनजातीय लोगों, अल्पसंख्यकों और समान्य श्रेणी के गरीबों की आबादी 90 प्रतिशत है, लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या काफी कम है. जाति जनगणना से पता चलेगा कि उनकी आबादी कितनी है।

जमीन पर आदिवासियों के पहले हक की बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार उनकी समस्याओं का हल करेगी. उनके अधिकारों का संरक्षण किया जायेगा. भाजपा पर घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे भाई से भाई को लड़वाते हैं, जहां जाते हैं, घृणा फैलाते हैं. हमने प्यार बांटा है और सम्मान दिया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार आदिलाबाद से एक महिला को टिकट दिया है. उन्होंने लोगों से अथरम सुगुना को वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top