Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी

मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी

मई के महीने में आने वाली फिल्मों में मिस्टर एंड मिसेज माही भी शामिल है। लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से कलाकारों की पहली झलक सामने आने के बाद इसकी रिलीज को लेकर उत्सकुता और बढ़ गई।फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आने वाली है और अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

राजकुमार के किरदार का नाम महेंद्र तो जाह्नवी, माही की भूमिका में हैं। स्पोर्ट्स बैकग्राउंड के साथ ट्रेलर में पारिवारिक ड्रामा भी देखने को मिल रहा है।राजकुमार के साथ जाह्नवी की केमिस्ट्री भी देखने में बढिय़ा लग रही है। मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। इससे पहले धोनी पर एम.एस धोनी- द अन्टोल्ड स्टोरी नाम की फिल्म बनी थी, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।

मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। गुंजन सक्सेना के बाद यह शरण और जाह्नवी के बीच दूसरा सहयोग है, जबकि राजकुमार और शरण पहली बार साथ आए हैं।इस फिल्म की कहानी मिस्टर और मिसेज माही के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके लिए जिंदगी क्रिकेट और क्रिकेट जिंदगी है। क्रिकेट से बढक़र मिस्टर माही सिर्फ अपनी प्यारी बीवी से प्यार करते हैं।फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में आएगी।

बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की यह साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों को निर्माता दिनेश विजान की फिल्म रूही में देखा गया था। हालांकि, यह हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच अपना जादू चलाने में नाकाम रही थी। जाह्नवी दूसरी बार राजकुमार के साथ काम कर बेहद खुश हैं। वह कई बार उनके प्रति अपनी दीवानगी जाहिर कर चुकी हैं। जाह्नवी शुरुआत से ही राजकुमार के काम की प्रशंसक रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top