Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

एसजीआरआर नर्सिंग काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह का रंगारंग आयोजन

एसजीआरआर नर्सिंग काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह का रंगारंग आयोजन
प्रतियोगिता में आकृति अव्वल, क्विज में अभिषेक, तनुजा व आबिद ने मारी बाजी
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के काॅलेज ऑफ नर्सिंग में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह मनाया गया। 8 मई से 15 मई तक आयेाजित अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह पर शुभकामनाएं दीं।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मनीषा ध्यानी कुलसचिव उत्तराखण्ड नर्सेज एण्ड मिडवाइव्स कांउसिल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग से जुड़े छात्र-छात्राओं को समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, मानव संसाधन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज मिश्रा व काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य जी. रामालक्ष्मी ने छात्र छात्राआं को पुरस्कृत किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में आकृति अव्वल रहीं, क्विज प्रतियोगिता में अभिषेक, तनुजा व आबिद ने बाजी मारी, वाद विवाद में केशव किशोर, अंजलि श्रीजो अंकिता व रोजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रील मेकिंग में सलोनी, मनीषा व सोनिया जीते। कन्सेप्चुअल फ्रेम वर्क में प्रियंका, नीलू, दीपिका, स्वाती व शिरन ने बाजी मारी। एल्यूमनाई मीट में पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव बांटे। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का समापन स्टेट डायवर्सिटी प्रोग्राम के द्वारा किया गया इसमें तिब्बत व गढ़वाल ग्रुप प्रथम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top