Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

राजकोट अग्निकांड का मुख्य आरोपी धवल ठक्कर राजस्थान से गिरफ्तार

राजकोट अग्निकांड का मुख्य आरोपी धवल ठक्कर राजस्थान से गिरफ्तार
  1. नई दिल्ली। राजकोट TRP गेम जोन हादसे को लेकर पुलिस लगातार एक्शन मोड पर है. इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि राजकोट टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना के मुख्य आरोपी को बनासकांठा स्थानीय क्राइम ब्रांच पुलिस और राजकोट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

  2. आरोपी की पहचान आबू रोड निवासी धवल ठक्कर के रूप में हुई है. गेम जोन में आग लगने के बाद वह भाग गया था. इस हादसे में 28 लोगों की जान चली गई थी. जांच में सामने आया था कि ये गेमिंग जोन बिना परमिशन के चलाया जा रहा था।

    इससे पहले, गेम जोन में आग लगने के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को राजकोट जिले की एक कोर्ट ने सोमवार को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था. विशेष लोक अभियोजक तुषार गोकानी ने कहा कि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट बीपी ठाकर की कोर्ट ने तीन आरोपियों युवराज हरि सिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौड़ को दो सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    विशेष लोक अभियोजक तुषार गोकानी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज आरोपियों को कोर्ट के सामने लाया गया और 14 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की मांग की गई. एफआईआर में नामित 6 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफआईआर में दो का नाम है और इनमें से एक का नाम नहीं है।

    इसके अलावा गुजरात सरकार ने बीते दिन लापरवाही के लिए राजकोट नगर निगम के दो पुलिस निरीक्षकों और नागरिक कर्मचारियों सहित सात अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था. घटना के बाद, वडोदरा के सभी गेमिंग जोन का निरीक्षण किया गया और अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top