Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

42 लाख रुपये की कीमत की ड्रग के साथ अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

42 लाख रुपये की कीमत की ड्रग के साथ अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 42 लाख रुपये की कीमत की 348.58 ग्राम हेरोइन जब्त की, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कैपिटल क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उर्गेन दोरजी नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा और 65 ग्राम वजन की हेरोइन जब्त की।

एसपी ने बताया, “पूछताछ के दौरान दोरजी ने खुलासा किया कि मणिपुरी युवक टिथई पोऊ गोलमेई (28) ने इंफाल से ड्रग्स की आपूर्ति की थी और आने वाले दिनों में और ड्रग्स लेकर बस से ईटानगर आएगा।”

इसके बाद जाल बिछाया गया और पुलिस ने लोअर विवेक विहार इलाके से गोलमेई को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 283.58 ग्राम वजन की हेरोइन बरामद की।

ईटानगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत गोलमेई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एसपी ने बताया कि दोरजी और गोलमेई दोनों ही आदतन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर हैं। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को पकड़ा गया, 42 लाख रुपये की कीमत की ड्रग जब्त की गई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top