Breaking News
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी

किन लोगों को सुबह-सुबह नहीं पीना चाहिए नींबू पानी? क्यों मना करते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

किन लोगों को सुबह-सुबह नहीं पीना चाहिए नींबू पानी? क्यों मना करते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो सेहत के लिए हर लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में हर रोज लोग नींबू पानी पीना पसंद करते हैं. वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी मजबूत करने तक नींबू पानी बेहद कारगर है। कई लोग ऐसे हैं जो वजन घटाने के लिए सुबह के वक्त खाली पेट गुनगुना पानी में नींबू डालकर पीते हैं। लेकिन सबसे जरूरी है कि यह सभी लोगों को सूट नहीं करती है।

कुछ लोगों को इसके फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं भी होने लगती है। आइए विस्तार से जानें किन लोगों को खाली पेट नींबू पानी नहीं पीना चाहिए ?

नींबू किसे नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है. उन्हें नींबू नहीं खाना चाहिए. जिन लोगों को दांतों से जुड़ी सेंसिटिविटी की बीमारी है। उन्हें नींबू का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए. अगर आपको किडनी की बीमारी है. तो नींबू कम खाएं. इसके अलावा, नींबू अधिक खाने से हड्डियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान

एसिडिटी बढ़ती है
अगर आप खाली पेट नींबू-पानी पीते हैं तो एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड अधिक होता है. जो एसिडिटी को बढ़ाता है. खासकर खाली पेट नींबू पानी पीने से एसिडिटी के मरीजों को नुकसान हो सकता है।

दांतों को नुकसान
जो लोग रोजाना नींबू पानी पीते हैं. उन्हें दांतों की समस्या हो सकती है. खाली पेट नींबू पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसका मुख्य कारण नींबू में पाया जाने वाला एसिड है. इससे दांतों में संवेदनशीलता बढ़ती है. इससे दांतों की सुरक्षा करने वाला इनेमल भी कमजोर होता है।

हड्डियां कमजोर हो सकती हैं
जो लोग रोजाना बहुत ज्यादा नींबू-पानी पीते हैं, उन्हें फायदे से ज्यादा नुकसान होने की संभावना होती है. नींबू में एसिड होता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा नहीं होता. इसलिए खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।

किडनी पर असर
जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्हें खाली पेट नींबू पानी नहीं पीना चाहिए. इससे किडनी पर दबाव पड़ता है. जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. क्रोनिक किडनी डिजीज में भी नींबू पानी नहीं पीना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top